फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Upload the annual exam marks of 9th and 11th class by June 10 with a late fee of Rs 5,000.

Bhiwani News: 9वीं व 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक पांच हजार विलंब शुल्क के साथ 10 जून तक करें अपलोड

Fri, 24 May 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Upload the annual exam marks of 9th and 11th class by June 10 with a late fee of Rs 5,000.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 10 जून तक अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि कुछ विद्यालयों की ओर से तीन अवसर देने के बाद भी 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रों, छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक निर्धारित अवधि में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों, छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, ऐसे सभी विद्यालय 10 जून तक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों, छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों, छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed