फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unknown vehicle collision killed the son, mother serious

अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर

Fri, 08 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 08 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the son, mother serious
चरखी दादरी। गांव मंदौला के समीप अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां को गंभीरावस्था में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव आदमपुर दाड़ी निवासी युद्धवीर अपनी मां बीरमति के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह दादरी की तरफ आ रहा था। घर पर दोनों भैंस देखने का नाम लेकर आए थे। गावं मंदौली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युद्धवीर व मां बीरमति सड़क पर जा गिरे। इस दौरान युद्धवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी मां बीरमति गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे युवक व महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने उन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युद्धवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि बीरमति को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने युद्धवीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed