फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sit-in protest against UGC decisions continues for the 12th day in Kharak Kalan.

Bhiwani News: खरक कलां में यूजीसी फैसलों के खिलाफ 12वें दिन भी धरना जारी

Sun, 13 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest against UGC decisions continues for the 12th day in Kharak Kalan.
खरक। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के हालिया फैसलों को वापस लेने, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में न्यायसंगत सुधार करने तथा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर खरक कलां बस स्टैंड पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को आसपास के गांवों, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए शनिवार को कलिंगा गांव में समिति के बैनर तले पंचायत आयोजित की गई। इसमें सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मांगों के समर्थन में आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। पंचायत की अध्यक्षता अमरू पाना के सरपंच प्रतिनिधि रमेश ने की। रमेश ने कहा कि यूजीसी के हालिया फैसले और एससी-एसटी एक्ट के मौजूदा प्रावधान युवाओं के हितों के खिलाफ हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता रतन, अशोक परमार, रोहित परमार, सुकेंद्र फौजी, राजमोहन परमार, इंद्राज परमार, सोनू परमार, अश्विनी जांगड़ा, प्रधान प्रजापत और टीटू प्रजापत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed