फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dark clouds gathered over Bhiwani as evening fell; light drizzle dispelled the humidity.

Bhiwani News: शाम होते ही भिवानी में छाई काली घटा, हल्की बूंदाबांदी से उमस गायब

Sun, 13 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dark clouds gathered over Bhiwani as evening fell; light drizzle dispelled the humidity.
​भिवानी में शाम के समय आसमान में छायी काली घटा। 
भिवानी। शनिवार शाम शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए जिससे दिन ढलते ही अंधेरा सा नजर आने लगा। हल्की बारिश से उमस गायब हुई और तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। शाम के समय बादलों की घनी परत के बीच सूर्य की सुनहरी रोशनी मनमोहक दिखाई दी। लोगों ने इस बदले मौसम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। वहीं, जूई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पर्याप्त बरसात के अभाव में कपास, ग्वार, बाजरा और मूंग की फसलें चौपट होने के कगार पर हैं। खेतों में नमी खत्म होने से फसलों की बढ़वार रुक गई है और कई जगह फसलें मुरझाने लगी हैं। किसान भूप सिंह लाम्बा, राजेश, जगबीर, जयभगवान, विनोद और नरेंद्र ने खेती पर हजारों रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर प्रभाव
किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। खरीफ की फसलों के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है। आसमान में बादल देखकर बारिश की उम्मीद तो बंधती है, लेकिन घटाएं बिना बरसे ही निकल जाती हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग
किसानों ने जूई क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से यह मांग की। किसानों ने प्रभावित खेतों में स्पेशल गिरदावरी करवाकर फसल नुकसान का आकलन करने को कहा। साथ ही, सरकार और प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। किसानों के लिए आसमान में छाई घटाएं अब उम्मीद के बजाय चिंता का कारण बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed