{"_id":"664ce6fcc2721bb40a0c5b97","slug":"union-defense-minister-rajnath-singhs-rally-will-be-held-today-at-huda-park-ground-bhiwani-news-c-21-hsr1027-386156-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हुडा पार्क ग्राउंड में आज होगी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हुडा पार्क ग्राउंड में आज होगी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली
Tue, 21 May 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 21 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव में 48 घंटे चुनावी प्रचार के लिए काफी अहम माने जा रहे हैंं। ऐसे में अब महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे भिवानी के हुडा सेंट्रल पार्क के सामने ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे।
महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह के पक्ष में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों में स्थानीय नेता जुटे हैं। दरअसल, भिवानी विधानसभा क्षेत्र में राजपूत मतदाता 6.2 फीसदी हैं। ऐसे में राजपूतों की नाराजगी भी बीजेपी को काफी अखर रही है। राजपूत समाज के लोगों ने पहले ही बीजेपी के खिलाफ मतदान का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में राजनाथ सिंह का भिवानी दौरा कई मायनों में सियासी माना जा रहा है। हालांकि कुछ राजपूत संगठनों की ओर से उनके यहां आगमन पर विरोध जताने की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने भी रैली स्थल पर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं जिला प्रशासन का खुफिया तंत्र भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी बनाए रखेगा।