फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Under the new education policy, the syllabus of primary classes has been changed

Bhiwani News: नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में किया बदलाव

Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Under the new education policy, the syllabus of primary classes has been changed
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 
भिवानी। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार ने प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में बदलाव किया है। नए सत्र से कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी व छठीं कक्षा की नई पुस्तकें मिलेंगी। इन किताबों को बच्चों की रुचि अनुसार तैयार किया गया है, ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर पाएं।
विज्ञापन

बच्चे नई पुस्तकों से आपस में चर्चा भी कर सकेंगे। बदले गए सिलेबस को लेकर शिक्षा निदेशालय द्वारा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। बदले गए सिलेबस के हिसाब से नई किताबों को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा। बच्चों के सामने खेल होंगे और खेल-खेल में बच्चे सीख पाएंगे। इसके अलावा इन किताबों में पहेलियां व चुनौतियां भी रखी गई हैं। इससे बच्चे खुद पढ़कर खुद ही कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसमें विभाग की ओर से 2 नई किताबें (फिजिकल एजुकेशन एवं आर्ट एजुकेशन) को भी जोड़ा है। फिलहाल ये किताबें अध्यापकों को दी जाएंगी। इससे अध्यापक बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाएं, जो गतिविधि हर बच्चे से करवाई जानी अनिवार्य है। वहीं, इन विषयों के कक्षा में पीरियड भी शामिल किए हैं। पहले आर्ट एजुकेशन जिसमें डांस, ड्रामा, ड्राइंग आदि को कभी पढ़ाई में शामिल नहीं किया गया। लेकिन अब ये एक जरूरी विषय के रूप में लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीईआरटी ने पहली व दूसरी की गणित की किताब तैयार की हैं। किताबों को तैयार करने में एनसीआरटी की मदद भी ली गई है। एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि इस बार किताबों के 2 पार्ट किए हैं। जिन्हें अलग-अलग समय में वर्ष के शुरू के 6 महीने पार्ट वन व दूसरे 6 महीने पार्ट टू पढ़ाए जाएंगे। इससे बच्चों की रुचि बढ़े, उन पर अधिक बोझ न हो और छह माह बाद नई किताबें मिल जाएं।

नई अपडेट के लिए किताबों पर लगाए क्यूआर कोड

इस बार किताबों के साथ क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। इससे शिक्षा विभाग को कोई बदलाव करना हो, कुछ जानकारी एड करनी हो, कोई गलती हो तो उसे सुधारना हो, कोई जानकारी देनी हो तो उसे एड किया जा सके। वहीं किताबों में हरियाणा के परिपेक्ष्य में 10 प्रतिशत बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed