{"_id":"664ce547e89df0159d0ff5d3","slug":"unclaimed-dead-body-of-disabled-monk-found-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117710-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनाजमंडी में मिला दिव्यांग साधु का लावारिस शव, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनाजमंडी में मिला दिव्यांग साधु का लावारिस शव, शरीर पर चोट के निशान
Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अनाज मंडी में मंगलवार सुबह एक दिव्यांग साधु का शव पुलिस को बरामद हुआ। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में लाया गया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस ने फिलहाल इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं।
अनाज मंडी के आढ़तियों ने एक रेहड़ी पर दिव्यांग साधु के शव पड़ा होने की सूचना अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। मंडी के आढ़तियों ने पुलिस को बताया कि पिछले 12 सालों से ये दिव्यांग साधु यहां आसपास क्षेत्र में घूमता रहता था। पुलिस प्रारंभिक तौर पर दिव्यांग साधु की मौत भूख प्यास से मान रही है। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतक साधु के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस के जांच अधिकारी एचसी उद्यम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इस संबंध में पुलिस मामले की आगे तहकीकात करेगी। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं।