फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two youths returning after harvesting died in tempo-tractor collision in Bhiwani

Accident in Bhiwani: टेंपो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में फसल कटाई कर लौट रहे दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 11 Apr 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:44 PM IST
सार

तीनों घायलों की गंभीर हालत होने पर हिसार अस्पताल में रेफर किया गया। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 10 लोग गांव रिवासा में फसल कटाई में लगे हुए थे। फसल काटने का कार्य पूरा करने के बाद टेंपो में सवार होकर रवाना हुए थे।

विज्ञापन
Two youths returning after harvesting died in tempo-tractor collision in Bhiwani
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र में तोशाम-जूई सड़क मार्ग पर धारण मोड़ के पास मंगलवार देर शाम को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया, जिन्हें हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 10 लोग गांव रिवासा में फसल कटाई में लगे हुए थे। फसल काटने का कार्य पूरा करने के बाद टेंपो में सवार होकर रवाना हुए। रास्ते में धारण मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से टेंपो पलट गया और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तोशाम अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक विकास ने बताया कि दो युवकों को मृत घोषित किया गया है, जबकि महिला समेत तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया है। घायलों को हिसार के अस्पताल में ले जाया गया है। मामले की सूचना तोशाम पुलिस को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed