{"_id":"66d508ea0ddab0a9d702b436","slug":"two-people-died-in-bhiwani-district-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122473-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी जिले में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी जिले में दो लोगों की मौत
Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
ललहाना के जोहड़ में मिला अज्ञात वृद्धा का शव
भिवानी। गांव ललहाना के जोहड़ में अज्ञात वृद्धा (60) का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से निकलवाया लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए लावारिस मानकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी प्रारंभिक पूछताछ की। जूईकलां पुलिस थाने की महिला हेडकांस्टेबल प्रमिला भी मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रहीं हैं।
संदिग्ध हालत में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत
भिवानी। बृजवासी कॉलाेनी निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में बृजवासी कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि उनका भाई 38 वर्षीय रवि अत्यधिक शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रवि तीन बच्चों का पिता था। वह मजदूरी करता था। बीटीएम पुलिस चौकी के एएसआई पवन कुमार ने राजू के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।