{"_id":"63f1032e33e37afdc30b0f6e","slug":"two-groups-of-girl-students-clashed-after-school-break-video-viral-bhiwani-news-c-21-1-59749-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं के दो गुटों में चले लात घुस्से, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं के दो गुटों में चले लात घुस्से, वीडियो वायरल
Sun, 19 Feb 2023 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Sun, 19 Feb 2023 03:02 AM IST
सार
छात्राओं में हुए झगड़े की वीडियो शुक्रवार से ही फेसबुक व व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप में वायरल हो गई। छात्राओं का झगड़ा दो दिनों से लोगों में चर्चा का विषय बन रहा है। छात्राओं के गुट में करीब एक दर्जन छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने शुक्रवार को छुट्टी के बाद छात्राओं के दो गुटों में जमकर लात घुस्से चले। छात्राओं के झगड़े की एक वीडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद करीब साढ़े तीन बजे छात्राओं का एक गुट पहले से ही स्कूल के बाहर घात लगाए बैठा था। ज्यों ही दूसरे गुट की छात्राएं स्कूल से बाहर आई तो पहले गुट की छात्राएं उनपर टूट पड़ी। इस बीच दोनों गुटों की छात्राओं में जमकर लात-घुस्से चले और छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल भी नोंचे।
विज्ञापन
छात्राओं में हुए झगड़े की वीडियो शुक्रवार से ही फेसबुक व व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप में वायरल हो गई। छात्राओं का झगड़ा दो दिनों से लोगों में चर्चा का विषय बन रहा है। छात्राओं के गुट में करीब एक दर्जन छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर छात्राओं के झगड़े की सूचना मिली थी। इस बारे में स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार को विद्यालय खुलने पर उक्त मामले की जानकारी ली जाएगी। - आनंद शर्मा, प्रधानचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बवानीखेड़ा।
बवानीखेड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के झगड़े के मामले की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। इस बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -संदीप शर्मा, थाना प्रभारी ,बवानीखेड़ा।