फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two died due to heat in Bhiwani

Bhiwani: जानलेवा हुई गर्मी, भिवानी में दो लोगों की गई जान, सिविल अस्पताल परिसर में ही मिले दोनों शव

Fri, 31 May 2024 07:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 07:19 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल के गेट नंबर एक पर बड़ के नीचे एक लावारिस शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय राजू के रूप में की।

विज्ञापन
Two died due to heat in Bhiwani
मोतिहारी में लू लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। भिवानी में तापमान 48.1 डिग्री पहुंच गया है। भिवानी में गर्मी से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों ही मृतक लावारिस हालत में पुलिस को जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मिले थे, जिनके पोस्टमार्टम के दौरान फारेंसिक एक्सपर्ट ने प्रारंभिक वजह गर्मी से झुलसने से मौत बताई है। शहर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल के गेट नंबर एक पर बड़ के नीचे एक लावारिस शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय राजू के रूप में की। राजू मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव बागडकी का रहने वाला था। फिलहाल वह शहर में दिनभर घूमकर कचरा बीनने का काम करता था। मृतक राजू के नाक से भी खून निकला हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा शव जिला नागरिक अस्पताल के आपात कालीन विभाग मुख्य गेट के समीप बने चाय के खोखे के पास बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय भूपेंद्र निवासी कीर्तिनगर निवासी के रूप में हुई। पिछले तीन माह से भूपेंद्र घर से लापता था और इधर उधर घूमकर ही जीवन व्यतीत कर रहा था। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि दोनों शवों की शनाख्त कराने के बाद इनके परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत अत्यधिक गर्मी की वजह से हुई है। क्योंकि मृतक राजू की चमड़ी गर्मी से झुलसकर काली पड़ चुकी थी वहीं उसके नाक से खून भी निकल रहा था। ये गर्मी में मौत के प्रारंभिक लक्षण हैं। वहीं भूपेंद्र की चमड़ी भी अत्यधिक धूप में रहने की वजह से सूखी पड़ चकी थी। -डॉ गोपाल शर्मा फारेंसिक एक्सपर्ट एवं इंचार्ज शवगृह जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed