फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two chield dead, bhiwani, charkhi dadri

दो मासूम बने काल का ग्रास, छाया मातम

Fri, 29 Aug 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी Updated Fri, 29 Aug 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
two chield dead, bhiwani, charkhi dadri

चरखी दादरी क्षेत्र में दो मासूम बच्चे काल का ग्रास बन गए। एक घटना गांव छिल्लर की है और दूसरी चंपापुरी की। वीरवार को गांव छिल्लर के समीप स्कूल वैन का इंतजार कर रही चार वर्षीय बच्ची को ट्राले ने कुचल दिया।

विज्ञापन



ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रावलधी ढाणी चंपापुरी के प्राइमरी स्कूल के चार वर्षीय बच्चे की झूले में अंगुली फंसने और उसके बाद घर पर हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन




परिजनों ने स्कूल में बवाल काटा। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं चंपापुरी निवासी छात्र का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार वर्षीय बच्ची को ट्राले ने कुचला
वीरवार को घर से स्कूल जाने के लिए मकड़ाना रोड पर स्कूल का वैन का इंतजार कर रही चार वर्षीय अंजली को उधर से गुजर रहे ट्राले ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



ट्राला चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्राले को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आदमपुर के निजी स्कूल की चार वर्षीय छात्रा अंजलि मकड़ाना रोड पर स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। उसकी बहन अनुराधा उसके साथ थी।



वे रोड के समीप ही बैठ कर स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। उधर से गुजर रहे ट्राले ने अंजलि को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उसकी बहन सातवीं कक्षा की अनुराधा ने अपनी छोटी बहन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रही।



अंजलि अपने दो बहनों और एक भाई के बाद सबसे छोटी थी। आदमपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर उनको मिली थी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


छात्र की मौत पर बवाल काटा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी रावलधी के करीब साढे चार वर्षीय प्रवासी नर्सरी के छात्र अनुराग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जाता है कि अनुराग बुधवार को स्कूल में झूला झूल रहा था। उस समय उसकी अंगुली झूले में फंस गई। अंगुली में चोट लगने पर उसे पट्टी कराई गई और उसे घर भेज दिया।

बाद में उसकी घर ले जाने के बाद मौत हो गई। बिना पोस्टमोर्टम के ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरवार को बच्चे के परिजन और अन्य लोग स्कूल पहुंच गए और जमकर बवाल काटा।



वे बच्चे की मौत के कारणों की जांच और मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि अनुराग के पिता अखिलेश बिहार से यहां मजदूरी कर परिवार पाल रहे हैं।


स्कूल पहुंचे शिक्षा अधिकारी
 खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट और खंड शिक्षा अधिकारी रामवतार ने बताया कि बच्चे की मौत की खबर मिलने पर वे स्कूल गए थे। बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे थे और मुआवजे की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चे को स्कूल में अंगुली में मामूली चोट लगी थी।




उसका उपचार करा दिया था। इसके बाद उसे घर भेज दिया था। इसके बाद उसकी मौत के क्या कारण रहे इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने घटनाक्रम का विवरण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। अब क्या कुछ कार्रवाई होगी आला अधिकारी के आदेशानुसार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed