फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two cases of malaria in the district, dengue larvae found in 4578 houses

Bhiwani News: जिले में मलेरिया के दो केस, 4578 घरों में मिला डेंगू का लारवा

Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two cases of malaria in the district, dengue larvae found in 4578 houses
भिवानी। बारिश के कारण जलभराव होने से मच्छर जनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के दो रोगी सामने आए हैं। एक मरीज गांव मंढाणा और दूसरा मिताथल का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में नगर परिषद और कस्बों में नगर पालिका की ओर से फोगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 162 टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत वीरवार तक कुल 1371 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल जिले में कोई भी डेंगू संक्रमित नहीं है। एंटी लारवा अभियान के दौरान कुल 4578 घरों में लारवा मिला है। इसमें से 1471 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

:::::::::
बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अपने घरों के नजदीक पानी एकत्रित नहीं होने दे। घर की छतों से भी अतिरिक्त कचरा हटा दें। मच्छरों से बचाव का प्रबंध करें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर शांंडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी

------------------------------------------
विभाग के अभियान की ऐसे समझे स्थिति :
शहरी क्षेत्र में घर कवर 1,17234
ग्रामीण क्षेत्र में घर कवर 15,81518
रेपिड फीवर मास सर्वे 16,98772
शहरी क्षेत्र में ब्लड स्लाइड 12,971
ग्रामीण क्षेत्र में ब्लड स्लाइड 73,614
जिले में कुल ब्लड स्लाइड 87,798
कंटेनर जांच 21,38, 815
पॉजिटिव कंटेनर 4578
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed