फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two cases of cheating were registered in the district on the first day of the 12th class examination.

Bhiwani News: जिले में पहले दिन 12वीं की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two cases of cheating were registered in the district on the first day of the 12th class examination.
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते  परीक्षार्थी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन नकल के दो मामले दर्ज किए गए जबकि अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हुई। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मानहेरू स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर नकल के दो मामले दर्ज हुए। इसके अलावा अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ग्रामर आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए जबकि पैसेज पोर्शन में कुछ विद्यार्थी उलझे दिखाई दिए।
विज्ञापन

दोपहर 3:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी बाहर निकले तो अधिकांश ने पेपर को अच्छा बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर काफी आसान था। एक-दो प्रश्नों में ही दिक्कत आई, बाकी सभी प्रश्न सरल थे और अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित छात्राओं को मंगलसूत्र की अनुमति
उच्च न्यायालय के निर्णयों की अनुपालना में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित महिला विद्यार्थियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी गई है। जिलाधीश ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, जिला नगर आयुक्त, नगराधीश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशानुसार सिख विद्यार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षाओं में बैठने वाले सिख छात्रों को 9 इंच (22.86 सेमी) से अधिक कुल लंबाई तथा 6 इंच (15.24 सेमी) से अधिक ब्लेड लंबाई वाले कृपाण धारण करने और ले जाने की अनुमति दी गई है।


परीक्षा के लिए मैंने समय सारिणी बनाकर तैयारी की थी। पूरा प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप ही आया था। ग्रामर के सभी प्रश्न भी पाठ्यक्रम से ही थे। इसलिए मुझे अच्छे अंकों से पास होने की उम्मीद है। -मुस्कान, परीक्षार्थी।


मेरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा अच्छी हुई है। पैसेज को छोड़कर पूरा प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप था। इस परीक्षा में मुझे अच्छे अंकों से पास होने की पूरी उम्मीद है। -प्रीति, परीक्षार्थी।


अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ग्रामर काफी आसान थी। अन्य प्रश्न भी तैयार किए गए पाठ्यक्रम से ही आए थे। मेरा पूरा पेपर अच्छे ढंग से हुआ है। -अंशू, परीक्षार्थी।


परीक्षा के लिए मैंने कक्षाओं के आरंभ से ही अच्छी तैयारी की थी। परिणामस्वरूप मेरा पूरा पेपर सही हुआ। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर नहीं था। इसलिए मुझे बेहतर अंक प्राप्त होने की उम्मीद है। -चेतन, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed