फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two cars collide in Panipat; member of family riding car returning after dusting in Karnal died, six injured

Panipat: दो कारों की भिंड़त; करनाल में झाड़ा लगवाकर लौट रहे कार सवार परिवार के एक सदस्य की मौत, छह घायल

Tue, 22 Aug 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

पानीपत में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में उनकी वैन में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने सभी को एंबुलेंस में समालखा सरकारी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Two cars collide in Panipat; member of family riding car returning after dusting in Karnal died, six injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के समालखा कस्बे में दो कारों की टक्कर में एक कार के चालक की मौत हो गई, जबकि उसी कार में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वेगनार कार चालक के तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए आगे आकर अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में आरोपी कार चालक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन उसका पूरी तरह बचाव हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में रेखा ने बताया कि वह अलीपुर दिल्ली की रहने वाली है। 21 अगस्त को वह अपने भाई राकेश, भाभी पूजा, भाई का साला अमन के साथ अपने गांव से संजय निवासी अलीपुर की ओमनी वैन को किराए पर लेकर अपने भाई राकेश की पैरालाइज संबंधी बीमारी का झाड़ा लगवाने के लिए सीतामाई करनाल लेकर गई थी।
विज्ञापन


रेखा के अनुसार
रेखा के अनुसार, वह झाड़ा लगवा कर वापस अपने गांव अलीपुर नरेला जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे समालखा कस्बे के नजदीक राजा गार्डन के पास उनकी वैन के सामने एक तेज रफ्तार वैगनार कार आई, जिसके चालक ने तेज रफ्तार से आगे आकर बहुत ही लापरवाही से उनकी वैन के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी वैन वैगनार कार में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उनकी वैन में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने सभी को एंबुलेंस में समालखा सरकारी अस्पताल भिजवाया। हादसे में उनके ड्राइवर को गंभीर चोट लगी, जिसको नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों को समालखा सिविल अस्पताल से पानीपत सिवल अस्पताल रेफर किया गया, जहां से सभी एक निजी अस्पताल में चले गए। वहीं हादसे में घायल संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed