फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two arrested for stealing bike

बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing bike
भिवानी। बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोट रोड निवासी विकास व पीपली वाली जोहड़ी निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के बाद न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार में भेजने के निर्देश दिए। इस मामले की जांच इकाई ने चोरी की गई बाइक को पहले ही बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पतराम गेट निवासी शिव कुमार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। जिसे कोई चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जैन चौकी पुलिस के मुख्य सिपाही प्रमोद ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed