फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two arrested for giving exam in place of someone else in class 10th science subject exam

Bhiwani News: दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो दबोचे

Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for giving exam in place of someone else in class 10th science subject exam
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते दो युवक दबोचे। ड्यूटी में कोताही मिलने पर नौ पर्यवेक्षक और एक लिपिक को कार्यमुक्त किया गया जबकि नकल के 37 मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

विज्ञान विषय की परीक्षा में 2,84,829 परीक्षार्थी और डीएलएड (री-अपीयर) परीक्षा में 245 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पंचकूला के परीक्षा केंद्र राकवमावि सेक्टर-15 में एक, रावमावि सेक्टर-06 में एक और राउवि सेक्टर-17 में एक नकलची पकड़ा गया। राकवमावि मंगाली (हिसार) की पर्यवेक्षक सुनीता पीजीटी को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना पर परीक्षा केंद्र रावमावि बिधलान (खरखौदा) में नियुक्त पर्यवेक्षक रजनी विज्ञान अध्यापिका और परीक्षा ड्यूटी में कोताही पर परीक्षा केंद्र रावमावि कन्साला (रोहतक) पर नियुक्त राजेंद्र सिंह पीटीआई को हटाया गया है। परीक्षा केंद्र राकवमावि चुकलाना-02 पर नियुक्त सुभाष सिंह लिपिक को बिना किसी आदेशों के ड्यूटी पर पाए जाने के कारण हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र राकवमावि कुड़ल में नियुक्त पर्यवेक्षक रेणु विज्ञान अध्यापिका एवं परीक्षा केंद्र रावमावि खरकड़ी से कुलदीप शर्मा विज्ञान अध्यापक को दसवीं की विज्ञान की परीक्षा होने पर भी ड्यूटी देते पाए जाने पर हटाया गया है। परीक्षा केंद्र सिटी वमावि बिरधाना-03 पर नियुक्त पूजा टीजीटी को उनके विरुद्ध शिकायत मिलने पर, परीक्षा केंद्र रावमावि धरसुल कलां में विज्ञान की परीक्षा के दौरान विज्ञान अध्यापकों की ड्यूटी देने के कारण रविना मलिक, परीक्षा केंद्र सूरज रावमावि ईसरवाल से पर्यवेक्षक अमित पीजीटी रसायन विज्ञान को हटाया गया है।
परीक्षा केंद्र रावमावि बिधलान पर नियुक्त पर्यवेक्षक मंजीत जेबीटी को परीक्षार्थियों से नकल की पर्ची एकत्रित कर पाए जाने पर हटाया गया है। पलवल के परीक्षा केंद्र रावमावि कोट (हथीन) पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक एवं हिसार के परीक्षा केंद्र देवी भवन हाईस्कूल हिसार-38 पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक ने दूसरे की जगह परीक्षा देते एक-एक युवक को पकड़ा है। बुधवार को 12वीं की राजनीतिकशास्त्र विषय की परीक्षा में 89,907 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

---
सूचना पर टीम पहुंची तो गाड़ी के अंदर बैठ नकल की पर्ची बनाते पकड़े
बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते को मिली सूचना के बाद टीम परीक्षा केंद्र रावमावि पुगथला पर पहुंची। जहां पर परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल के साथ केंद्र के नजदीक खड़ी गाड़ी में चार लोगों के पास मोबाइल, प्रश्नपत्र सेट कोड वाली परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री मिली। सभी चार लोगों को पांच मोबाइल फोन और केंद्र के बाहर मिली पर्चियों समेत पुलिस के सुपुर्द किया गया। सोनीपत जिले में स्थित गन्नौर के थाना प्रबंधक ने इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed