{"_id":"6771a7aa90cc2c34d70ac4f7","slug":"two-accused-of-theft-arrested-from-rajasthan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127815-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चोरी करने के दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चोरी करने के दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया
Mon, 30 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने अपने मालिक की गाड़ी से रुपये चोरी करने के दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
उमरावत निवासी कृष्ण ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उन्होंने ईंट भट्ठा लगाया है। वह 19 दिसंबर 2023 को गाड़ी में रुपये रखकर अपने ईंट भट्ठे पर ले गए थे। वहां मौजूद श्रमिकों ने उनकी गाड़ी के डैस बोर्ड में रखे रुपये चोरी कर लिए थे।
थाना सदर के सहायक उप निरीक्षक धर्म सिंह ने मामले की जांच कर एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी राकेश को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान तहसील श्रीमाधोपुर, जिला सीकर, राजस्थान के खरनीपुरा वार्ड नंबर तीन निवासी दूसरे आरोपी पप्पू राम को शनिवार को नीमका थाना राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को चोरी के रुपयों से खरीदी गई पल्सर मोटरसाइकिल और 2,220 रुपये आरोपियों से बरामद किए हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि गाड़ी में रखे रुपयों को देखकर उन्हें लालच आ गया था। इस लालच के कारण उन्होंने चोरी की थी।