{"_id":"6a95d83e8c0761d1780a830f","slug":"two-accused-arrested-in-connection-with-the-guest-house-fire-incident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156311-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गेस्ट हाउस में आग लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गेस्ट हाउस में आग लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विला गेस्ट हाउस में आग लगाने के मामले में रविवार को आरोपी दीपक निवासी दिनोद और अमित निवासी दिनोद को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि सामान को लेकर उसका देवेंद्र के साथ विवाद था जिसके चलते उसने गेस्ट हाउस में आग लगा दी थी।
घटना के संबंध में सेक्टर-13 निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि एलआईसी के पास हुडा सिटी सेंटर में उनकी एक दुकान है जिसमें विला गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस चलाया जाता है। शिकायतकर्ता को सूचना मिली थी कि 7 अगस्त को आरोपी दीपक ने गेस्ट हाउस में आग लगा दी।
शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने 30 अगस्त को पुलिस टीम के साथ आरोपी दीपक और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि सामान को लेकर उसका देवेंद्र के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने गेस्ट हाउस में आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। अभियोग में आरोपी देवेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।