{"_id":"6a4028386a0ab3198e027c88","slug":"two-accused-arrested-for-the-murder-of-shopkeeper-maniram-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153160-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुकानदार मनीराम की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुकानदार मनीराम की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने 25 जून को श्याम बाबा मंदिर के बाहर प्रसाद की स्टॉल लगाने के विवाद में हुई मनीराम की हत्या के मामले में शुक्रवार को गांव धारेडू निवासी सगे भाई मोहनलाल और संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी संजय की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
गांव धारेडू निवासी रामनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता मनीराम गांव स्थित श्याम बाबा मंदिर के बाहर प्रसाद की स्टॉल लगाते थे। 25 जून की सुबह उसके माता-पिता मंदिर के बाहर प्रसाद बेच रहे थे। इसी दौरान उसे फोन पर सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों ने उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वह अपने पिता को उपचार के लिए एमके हॉस्पिटल भिवानी लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच कर रहे थाना सदर के जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गांव धारेडू से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक दोनों श्याम बाबा मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने का कार्य करते थे। मंदिर के बाहर प्रसाद की स्टॉल लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मनीराम पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।