फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Troubled by the heat till noon, relief from rain in the evening

Bhiwani News: दोपहर तक गर्मी से रहे परेशान, शाम को झमाझम बारिश से मिली राहत

Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the heat till noon, relief from rain in the evening
​भिवानी। बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन।
लोहारू, ढिगावा, चांग। बुधवार को दोपहर तक लोग तपिश भरी गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। वहीं प्री मानसून से पहले हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। बारिश से पहले तेज हवा की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल व पेड़ टूटने की सूचनाएं भी निगम अधिकारियों को मिली वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

कस्बा लोहारू में तेज बारिश से लोगों को राहत मिली वहीं कई हिस्सों में जलभराव भी हुआ। जिससे बरसाती पानी के निकासी के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं ढिगावा मंडी में भी तेज बारिश हुई। ढिगावा मंडी के किसानों ने बताया कि बाजरा की फसल में भी इस समय हुई बारिश का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


गलियों में हुआ जलभराव
ढिगावामंडी की गलियों में भी बारिश से जलभराव हो गया। चांग व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। आंधी में बिजली के पोल व पेड़ टूट गए। तेज बारिश से गांव में पहले से ही गंदे पानी से लबालब जोहड़ भी ओवरफ्लो होने के कगार पर पहुंच गए वहीं गलियाें के अंदर भी बारिश का पानी जमा हो गया। किसानों को इस समय हुई बारिश से काफी राहत मिली है। किसानों ने बताया कि उन्हें फसल में अब सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं पशुओं के लिए भी तालाबों में पानी का बंदोबस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed