{"_id":"9206cb543e0277a36088f2060402a623","slug":"tractor-trolley-loaded-with-bricks-crushed-the-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी, झोझूकलां। गांव मैहड़ा के समीप ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदड़ौल निवासी सुनील कुमार(30) अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से दादरी की तरफ आ रहा था। अभी वह गांव मैहड़ा के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर दे मारी। घटना का कारण अधिक कोहरा होना बताया जा रहा है। टक्कर लगते ही बाइक सवार सुनील बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरा ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। घटना में सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।