फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor-car collision, three injured

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor-car collision, three injured
बवानी खेड़ा तोशाम रोड पर ट्रैक्टर-कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। - फोटो : Bhiwani
बवानी खेड़ा। कस्बे के तोशाम रोड पर रविवार को ट्रैक्टर-कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को बवानी खेड़ा की तरफ से तोशाम की ओर एक व्यक्ति कार लेकर जा रहा था। सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ रही थी। कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार व ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में दिलबाग, राजकुमार व एक अन्य घायल हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से कस्बे के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कस्बा बवानी खेड़ा से तोशाम रोड के बीच गड्ढे होने से वाहनों का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed