फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tosham constituency receives a gift of development works worth 44.40 crore; 396 crore to be spent on canal renovation.

Bhiwani News: तोशाम हलके को 44.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नहरों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 396 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tosham constituency receives a gift of development works worth 44.40 crore; 396 crore to be spent on canal renovation.
तोशाम क्षेत्र में विकास परियोजना का ​शिलान्यास करती कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी।
तोशाम। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम हलके को 44.40 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी और बुटाना व सुंदर ब्रांच के नवीनीकरण व नवनिर्माण के लिए 396 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने बुटाना ब्रांच के नवीनीकरण पर 211 करोड़ और सुंदर ब्रांच के नवनिर्माण पर 185 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा तोशाम, मिरान, ढाणी मिरान, रिवासा, सागवान और दांग खुर्द में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि दोनों ब्रांचों के कार्य पूरे होने के बाद नहरों में पानी की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र को पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से करीब 5700 करोड़ रुपये की राशि से प्रदेशभर की नहरों और माइनरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों की ओर से रखी गई बिजली, पेयजल और गली निर्माण संबंधी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। गांव जमालपुर में सुंदर ब्रांच में पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर 71 दिन से चल रहा धरना भी उनके आश्वासन के बाद शनिवार को समाप्त हो गया। उन्होंने धरनारत महिलाओं और किसानों के बीच पहुंचकर आने वाले समय में नहरी पानी की कमी नहीं रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह गांवों में 44.40 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
तोशाम में 230 लाख रुपये की लागत से ई-पुस्तकालय का शिलान्यास किया गया। मिरान में 996.49 लाख रुपये से आरसीसी रेत अवसादन टैंक, अतिरिक्त कमरों सहित पंप चैंबर, कच्चे व साफ पानी के सक्शन वेल, सीसी पथ, पंपिंग मशीनरी और जल उपचार संयंत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। यहां 77 लाख रुपये से बने ग्रे वाटर प्रबंधन कार्य का उद्घाटन भी किया गया।
ढाणी मिरान में 336.95 लाख रुपये से आरसीसी रेत अवसादन टैंक, उच्चस्तरीय टैंक, कच्चे व साफ पानी के सक्शन वेल और अतिरिक्त कमरे का कार्य शुरू कराया गया। रिवासा में 997.24 लाख रुपये से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, पंपिंग स्टेशन, राइजिंग मेन, मौजूदा जलघर संरचनाओं के उन्नयन और वितरण प्रणाली की परियोजना का शिलान्यास किया गया।
सागवान में 999.94 लाख रुपये से जलापूर्ति के संवर्धन, नवीनीकरण व वितरण प्रणाली, रेत अवसादन टैंक, 1.00 एमएलडी जल उपचार संयंत्र, दो साफ पानी के टैंक, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी और हेडवर्क पर पाइपलाइन की परियोजनाएं शुरू की गईं। दांग खुर्द में 802.64 लाख रुपये से रेत अवसादन टैंक, 0.50 एमएलडी जल उपचार संयंत्र और दो साफ पानी के टैंक का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई, एसई दिनेश राठी, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, राजकुमार बिडौला, वाइस चैयरमैन सुनील, पारस मिरान, जेपी हसान, कुलबीर घायल, रमेश पंघाल, मंदीप काटियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed