फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tomorrow is the last day for admission to postgraduate courses in colleges.

Bhiwani News: महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिलों के लिए अंतिम दिन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day for admission to postgraduate courses in colleges.
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय।
भिवानी। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन कल है। पीजी कोर्स में 26 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। ऐसे में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के जारी शेड्यूल के अनुसार जिले के महाविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिलों के लिए अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। आवेदन पत्र में 27 जुलाई तक संशोधन किए जा सकेंगे जबकि 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के तहत 29 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी जबकि 30 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद 3 अगस्त से 10 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों से 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। वहीं 12 अगस्त से 18 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रति दिन 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को सत्यापित परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मार्कशीट, फोटो तथा चरित्र प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र और हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है। इसके अलावा हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होगा।



महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना दाखिले की अनुमति नहीं दी जाएगी। दाखिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। ऐसे में विद्यार्थी जल्द से जल्द दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। - डॉ. जगबीर मान, उप प्राचार्य, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed