फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last day of online application in postgraduate

स्नातकोत्तर में ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of online application in postgraduate
राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कॉलेज में स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए रविवार अंतिम दिन है। महज एक दिन बाकी रह जाने के कारण साइबर कैफे में सैकड़ों विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पहुंचे। स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों की पहली कट ऑफ लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी होगी।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर के ऑनलाइन आवेदन कॉलेज में पहुंच रहे हैं। एडमिशन दस्तावेज जांच कमेटी दस्तावेज सत्यापन में जुटे हुई है। वहीं 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी और 19 अक्तूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। स्नातकोत्तर की पहली कट ऑफ लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी होगी। जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का शेड्यूल
- 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन।
- 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन दस्तावेज एवं पात्रता सत्यापन।
- 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट और 26 तक फीस का भुगतान करना होगा।
- 28 अक्तूबर को फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी शुरू।
- 28 अक्तूबर को पहली प्रतीक्षा सूची प्रदर्शित होगी।
- 28 अक्तूबर को पीजी कक्षाओं का शिक्षण शुरू होगा।
- 29 अक्तूबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा।
22 को जारी होगी पहली कट ऑफ लिस्ट
स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 19 अक्तूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 22 अक्तूबर को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed