{"_id":"61312a608ebc3e7a1d77a76f","slug":"today-and-tomorrow-30-thousand-will-be-vaccinated-at-151-centers-bhiwani-news-hsr610622863","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल 151 केंद्रों पर 30 हजार को टीका लगाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल 151 केंद्रों पर 30 हजार को टीका लगाया जाएगा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार रूम में टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में शुक्रवार और शनिवार को 151 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अभियान नागरिक अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर स्तर पर चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में वैक्सीनेशन के लिए 852900 लाभार्थियां का लक्ष्य लिया था। इनमें से 615123 को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जोकि कुल लक्ष्य का 56 फीसदी है। इनमें से 477003 को पहली और 138120 को दूसरी डोज लगाई है। जिले में अब तक स्वास्थ्यकर्मियों को 9301 डोज, फ्रंट लाइन वर्कर 6341 डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 321086 डोज, 45-60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 145380 डोज और 60 से अधिक आयु के बुजुर्गों को 133015 डोज लगाई गई हैं।
आज और कल होगा टीकाकरण
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले भर में 615123 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अभियान को अधिक सक्रिय करने के लिए शुक्रवार और शनिवार को जिले में 151 केंद्रों पर 30 हजार लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।