फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tippers to collect rotis for cows: Bhawani Pratap

गायों के लिए रोटियां कलेक्ट करेंगे नप के टिपर : भवानी प्रताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
tippers to collect rotis for cows: Bhawani Pratap
भिवानी। श्राद्ध अमावस्य पर गायों को खिलाए जाने वाले पकवान व ज्यादा भोजन को लेकर नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक में अमावस्य को हर घर से नगर परिषद के टिप्पर में कर्मचारी रोटियां इकट्ठी करेंगे। उन रोटियों को शहर स्थित गोशालाओं में गायों के लिए भेजा जाएगा। साथ ही चेयरप्रर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप हर घर से गाय को केवल एक ही रोटी खिलाए जाने का आह्वान किया। इस कार्य को मुकाम तक पहुंचाने के लिए चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने सभी पार्षदों की ड्यूटी लगा दी है। वे रविवार सुबह अपने-अपने वार्डों में लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी पार्षद शनिवार शाम से ही अपने-अपने क्षेत्रों में गायों को पकवान न खिलाने और एक-एक ही रोटी देने के बाद बाकी राशन गोशालाओं में भिजवाने की मुनादी करवाए। ताकि रविवार सुबह से ही लोग इस पर अमल करना शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि कई बार गायों को ज्यादा भोजन खिलाने से उनको अफारा बन जाता है और कई बार इससे गायों की जान भी चली जाती है। ऐसे में पुण्य की बजाए गाय की मौत का कारण बन जाते है। उन्होंने शहर के लोगों से गायों को ज्यादा व पकवान न खिलाने का आह्वान किया। इस दिन लोग गायों को हरा चारा खिला सकते है। अगर ज्यादा चारा है तो उस चारे को भी गोशाला में भिजवाए। इस मौके पर वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर, पार्षद सूर्या तंवर, विनोद चावला, शिवकुमार, संदीप यादव, कृष्ण शर्मा, अजय कुमार आदि पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed