{"_id":"65db9382555c846942055026","slug":"three-police-teams-gathered-to-arrest-the-murderers-of-the-youth-in-bapoda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113780-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बापोड़ा में युवक के हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए जुटीं पुलिस की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बापोड़ा में युवक के हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए जुटीं पुलिस की तीन टीमें
Mon, 26 Feb 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव बापोड़ा में वारदात के बाद सुनसान गली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी।
गांव बापोड़ा में युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है, मगर अभी तक अधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक सोमबीर के घर भी शोक जताने वाल के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सोमबीर के पिता का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
गांव बापोड़ा में शुक्रवार रात को 30 वर्षीय सोमबीर की तलवार और चाकुओं से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता गोपीराम के दोनों हाथ काट दिए थे। वारदात में शामिल 14 नामजद युवकों के खिलाफ हत्या व हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड में गांव धनाना, दिल्ली से भी कुछ युवकों को बुलाया गया था। मृतक के परिजनों ने अंदेशा जताया है कि इस हत्याकांड को सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद से गांव बापोड़ा में डायल 112 और राइडर भी तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद जिस गली से सोमबीर को लहुलुहान हालत में घसीटकर ले जाया गया, उसमें भी सन्नाटा छाया है।
तीन भाइयों में था बड़ा सोमबीर
गांव बापोड़ा निवासी 30 वर्षीय सोमबीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई लाला पड़ोस की लड़की को करीब एक माह पहले भगा ले गया था। इसके बाद उसने कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। उसकी शादी से नाराज ग्रामीणों ने दोनों पक्षों की पंचायत कराई। यह निर्णय सुनाया था कि अब उनका गांव से कोई नाता नहीं रहा। मामला शांत हुआ, लेकिन यह खामोशी किसी बड़ी अनहोनी और चीख पुकार की दस्तक थी। सोमबीर का एक छोटा भाई भी है, जो अविवाहित है और गांव में मजदूरी करता है। मृतक सोमबीर के ताऊ रामेश्वर का कहना है कि आरोपियों ने जघन्य अपराध किया है। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर उन्हें उनके गुनाह की सजा दे। वे प्रशासन के लिए किसी तरह की कोई मुश्किल खड़ी नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बापोड़ा में साेमबीर हत्या मामले में पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और डायल 112 की टीम तैनात की गई है। - राकेश सैनी, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।