{"_id":"69f11751a326ceae8206ccb2","slug":"three-people-including-a-couple-were-arrested-for-kidnapping-a-youth-and-transferring-rs-119-lakh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150364-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवक का अपहरण कर 1.19 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में दंपती समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवक का अपहरण कर 1.19 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में दंपती समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 25 अप्रैल को युवक का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर उससे 1.19 लाख रुपये जबरन ट्रांसफर करवाने के मामले में सोमवार को आरोपी दीपक, उसकी पत्नी निकिता और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दीपक व उसकी पत्नी निकिता गांव ढाणी लक्ष्मण, भिवानी तथा सचिन गांव चहड़ खुर्द, भिवानी का निवासी है।
नारनौंद निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बातचीत निकिता नाम की महिला से होती थी। 25 अप्रैल को दोपहर के समय निकिता ने उसे बस स्टैंड भिवानी बुलाया। वहां से वह निकिता के साथ गाड़ी में बैठकर शहर में घूमने के बाद वापस बस स्टैंड पहुंचा। इसी दौरान निकिता का पति दीपक और उसका साथी सचिन स्विफ्ट डिजायर कार में वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती उसको अपने साथ ले गए। आरोपी उसे गांव ढाणी लक्ष्मण ले गए जहां एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई और उससे 1,19,000 रुपये जबरन ट्रांसफर करवा लिए गए।
सोमवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र के जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।