फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three individuals entered a house posing as traditional healers and made off with two buffaloes and a male buffalo calf.

Bhiwani News: देसी वैद्य बनकर घर में घुसे तीन लोग, दो भैंस और कटड़ा ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three individuals entered a house posing as traditional healers and made off with two buffaloes and a male buffalo calf.
भिवानी। देसी वैद्य बनकर घर पहुंचे तीन लोगों पर दो भैंस और एक कटड़ा चोरी कर ले जाने का आरोप है। घटना से ग्रामीणों में रोष और पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता है। मामले में विकास मंच उमरावत के नवनियुक्त प्रधान विनोद शर्मा, पीड़ित प्रमोद कुमार और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दी।
विज्ञापन

पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि सुनील, पिंकू निवासी भिवानी और एक अन्य व्यक्ति पहले से उनके घर आते-जाते थे। आरोप है कि तीनों ने खुद को देसी वैद्य बताते हुए उसकी गाय का इलाज करने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने प्रमोद के पिता को कुछ सामान और दवा लाने के लिए घर से बाहर भेज दिया। शिकायत के अनुसार पिता के घर से बाहर जाते ही तीनों कथित आरोपी दो भैंस और एक कटड़े को गाड़ी में लादकर भाग गए। पिता जब वापस घर पहुंचे तो पशु गायब मिले। उन्होंने तुरंत अपने बेटे प्रमोद कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना का पता लगते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। विकास मंच उमरावत के प्रधान विनोद शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों का पता लगाने और चोरी हुए पशुओं को बरामद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों के घरों में घुसकर पशु चोरी होने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विनोद प्रधान, संतलाल, दिनेश कौशिक, अशोक कुमार, धर्मबीर शर्मा, लीलाल मेंबर, फतेह फौजी, कालूराम और सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed