{"_id":"6a9b10c57b1a22f0350149e4","slug":"three-crore-new-cow-sheds-will-be-built-in-the-gujarati-branch-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156548-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गुजरानी शाखा में तीन करोड़ से बनेंगे नए गो शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गुजरानी शाखा में तीन करोड़ से बनेंगे नए गो शेड
Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गोशाला ट्रस्ट भिवानी की गुजरानी शाखा में शुक्रवार को करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन नए गोशेड और चारा भंडार शेड की आधारशिला रखी गई। प्रत्येक गोशेड में करीब 200 गोवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिससे तीनों शेड बनने के बाद कुल 600 गोवंश को सुरक्षित और व्यवस्थित आसरा मिल सकेगा।
निर्माण का खर्च गोशाला ट्रस्ट भिवानी अपने निजी कोष से वहन करेगा और इससे गोवंश को पर्याप्त स्थान, स्वच्छ वातावरण तथा चारे के समुचित भंडारण की सुविधा मिलेगी। गुजरानी शाखा में बनाए जाने वाले प्रत्येक गोशेड का आकार करीब 65 फीट गुणा 150 फीट होगा।
नए निर्माणों का मुख्य उद्देश्य गोवंश को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के साथ उनकी देखभाल और प्रबंधन को सुविधाजनक बनाना है। चारा भंडार शेड बनने से चारे के भंडारण की समस्या भी दूर होगी। आधारशिला रखने के अवसर पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान गोशाला ट्रस्ट भिवानी के अध्यक्ष पीडी अग्रवाल, सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक एवं उप प्रधान नंदकिशोर अग्रवाल, संयुक्त सचिव हनुमान प्रसाद तायल और ट्रस्टी हरकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ट्रस्टी धर्मवीर गर्ग, विजय कुमार गोयल और नरेश मीनू अग्रवाल के अलावा राजवीर सिंह सहरावत, रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि गोशाला का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, बीमार, असहाय और वृद्ध गोवंश की सेवा एवं संरक्षण करना है।