फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three Bike riding died after being hit by a bus in Bhiwani

दुखद: बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्ची सहित तीन की मौत, घायल परिजन से मिलने जा रहे थे

Mon, 15 May 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 11:56 PM IST
सार

भिवानी-लोहारू रोड पर कुसंभी बाईपास के समीप की घटना है। बाइक सवार भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल परिजन को मिलने आ रहे थे। जूई कलां थाना पुलिस पोस्टमार्टम कार्रवाई में जुटी है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
Three Bike riding died after being hit by a bus in Bhiwani
बस व उसके समीप पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में लोहारू-भिवानी रोड पर कुसंभी मोड़ के समीप सोमवार शाम को बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब चार माह का बच्चा व एक महिला घायल हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जूई कलां थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान गांव मंढौली खुर्द निवासी विक्रम, अलाउदीन निवासी सोनू व राजस्थान में बेवड़ भोजान निवासी तमन्ना (10) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गांव मंढौली खुर्द निवासी विक्रम अपनी पत्नी शर्मिला, बेटा अभि, रिश्तेदार सोनू व भांजी तमन्ना के साथ भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलने आ रहा था। पांचों लोग एक ही बाइक पर थे। जब वे भिवानी-लोहारू रोड पर कुसंभी मोड़ के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक की टक्कर राजस्थान रोडवेज की बस के साथ हो गई। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार विक्रम, सोनू व तमन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शर्मिला व उसका बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिजन को सांत्वना देता पुलिसकर्मी। संवाद
राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर जूई कलां थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं, जूई कलां थाना की अन्य पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी।

अपने पिता से मिलने आ रहा था विक्रम
मृतक विक्रम की परिजन महिला बिंद्र ने बताया कि विक्रम का पिता महाबीर करीब 15 दिन से अस्पताल में भर्ती है। महाबीर को लीवर से संंबंधित समस्या है। सोमवार को उसका बेटा विक्रम, अपनी पत्नी शर्मिला व अन्य परिजन के साथ भिवानी पिता से मिलने आ रहा था। उसे फोन पर पुलिस ने सूचना दी कि विक्रम व बाइक सवार अन्य एक्सीडेंट में घायल हो गए। जब वह नागरिक अस्पताल में पहुंची तो चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया था।

 
लोहारू-भिवानी रोड पर कुसंभी मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। -एसआई सतीश कुमार, प्रभारी जूई कलां, पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed