फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three arrested including two main accused of looting two lakh 10 thousand from the company's manager

Bhiwani News: कंपनी के मैनेजर से दो लाख 10 हजार लूट के दो मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including two main accused of looting two lakh 10 thousand from the company's manager
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने बजरंग बली कॉलोनी निवासी कंपनी के मैनेजर से दो लाख 10 हजार की लूट मामले में दो मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन व हरिकेश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाला और हिसार में अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित एसीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय के इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रशांत निवासी रोहतक ने औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि निर्माण एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड बजरंग बली कॉलोनी में ब्रांच इंचार्ज कार्यरत है। गत चार जुलाई की दोपहर को कंपनी का दो लाख 10 हजार 90 रुपये का कैश लेकर पैदल ही महम गेट पर बैंक में जमा कराने जा रहा था। कंपनी कार्यालय से महज 50 कदम दूर ही बाइक सवार दो युवकों ने उसकी आंखों में मिट्टी डालकर बैग छीनकर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने भगत सिंह चौक भिवानी से दो मुख्य आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हिसार के सातरोड निवासी पवन, छोटी सातरोड हिसार निवासी हरिकेश उर्फ कारतूस व सोरखी हिसार निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। आरोपी हरिकेश के खिलाफ अंबाला के नारायण गढ़ थाना में अपहरण का केस दर्ज है। उसके खिलाफ हिसार के अर्बन स्टेट थाना में अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी पवन के खिलाफ हिसार सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी पर अर्बन स्टेट हिसार में अपहरण व एससीएसटी एक्ट का केस भी दर्ज है। आरोपी पवन के खिलाफ नारायणगढ़ अंबाला थाना में अपहरण का केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी पवन और हरिकेश का पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी प्रदीप को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed