फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused arrested for trying to rob a post office employee in Bhiwani

निकाल दी हेकड़ी : डाकघर कर्मी से लूट की कोशिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सरे बाजार पैदल घुमाया, Video

Sat, 22 Feb 2025 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

आरोपियों ने मंगलवार को हालू बाजार में डाकघर कर्मचारी से गन पॉइंट पर बैग छिनने के प्रयास किया था। आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ मिंटू निवासी राजगढ़ जिला भिवानी, अंकित निवासी राजगढ़ जिला भिवानी व कर्मबीर उर्फ सौरभ निवासी सैनीपुरा मोहल्ला जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है

विज्ञापन
Three accused arrested for trying to rob a post office employee in Bhiwani
बाजार में आरोपियों को घुमाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में पांच दिन पहले पतराम गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर डाक कर्मी के साथ हुई लूट की कोशिश की थी। इस मामले में सीआईए टीम ने शुक्रवार रात करीब बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर करीबन एक किलोमीटर तक पैदल घुमाया। लूटपाट के मामले में डाकघर के एक कच्चे कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने मंगलवार को हालू बाजार में डाकघर कर्मचारी से गन पॉइंट पर बैग छिनने के प्रयास किया था। आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ मिंटू निवासी राजगढ़ जिला भिवानी, अंकित निवासी राजगढ़ जिला भिवानी व कर्मबीर उर्फ सौरभ निवासी सैनीपुरा मोहल्ला जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन




उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर्यन चौधरी ने बताया 18 फरवरी को हालू बाजार भिवानी में स्थित डाकघर के डाक सहायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी मनजीत से डाकघर के बाहर दो नकाबपोश आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उनका बैग छिनने का प्रयास किया था। आरोपियों ने फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन, कारणवश पिस्तौल से गोली नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सीआईए-2 के उप निरीक्षक राजेश कुमार नाकाबंदी कर ढाणा रोड पुल भिवानी मौजूद थे। जहां पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी अनिल व अंकित को रोकने का प्रयास किया गया था। जिस पर मोटरसाइकिल सड़क पर फिसलने से दोनों घायल हो गए। 


पूछताछ के दौरान आरोपी कर्मबीर ने बताया कि वह डाकघर हालू बाजार में तैनात है। वह मनजीत के साथ ही सीट पर बैठता है। उसे प्रतिमाह सैलेरी मात्र 13,000 रुपए ही मिलती थी। आरोपी ने थोड़े समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में उसने गांव राजगढ़ में अपने दो अन्य साथी अनिल व अंकित के साथ रुपये लूटने की योजना बनाई थी। कर्मबीर ने अपने साथी अनिल व अंकित को बताया कि उसके साथ डाक सहायक पद पर तैनात मनजीत के पास एजेंट रुपये जमा करवाने के लिए आते हैं। योजना बनाने के बाद आरोपी अनिल व अंकित ने डाकघर की रैकी भी की थी। इसके बाद आरोपी अनिल व अंकित ने 18 फरवरी को सुबह वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed