{"_id":"6813b3a26f452c7aff09af16","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-and-taking-away-rs-23640-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133524-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डकैती कर 23,640 रुपये ले जाने के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डकैती कर 23,640 रुपये ले जाने के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। पुलिस ने डकैती कर 23,640 रुपये ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 14,340 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी बागनवाला, रवि निवासी बागनवाला व विशाल निवासी धक्का बस्ती तोशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 14340 रुपए बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत में दादरी निवासी प्रवीण ने बताया था कि 30 अप्रैल को दोपहर के समय अनाज मंडी तोशाम से पैदल गांव जाने के लिए जूई रोड की तरफ जा रहा था। तभी चार आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद जबरदस्ती 23,640 रुपये निकालकर ले गए।
इस संबंध में तोशाम पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। तोशाम पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने डकैती डालने के मामले में तीन आरोपियों को तोशाम से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की ओर से अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी नशा करने के आदि हैं जो अपने नशे की पूर्ति के लिए डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।