{"_id":"67b9fcca5a910f18a5092f7a","slug":"three-accused-arrested-for-attempted-robbery-police-paraded-them-for-800-meters-in-the-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130377-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लूट के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में 800 मीटर तक करवाई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लूट के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में 800 मीटर तक करवाई परेड
Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
डाकघर मामले में पकड़े गए आरोपियों को बाजार में घुमाती पुलिस।
भिवानी। दिनदहाड़े शहर के पतराम गेट स्थित डाकघर शाखा के बाहर डाक सहायक के साथ पिस्तौल के बल पर लूट का प्रयास मामले में पुलिस ने 72 घंटे में वारदात सुलझा दी है। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथों में हथकड़ी लगाकर बाजार में करीब 800 मीटर तक परेड कराई है। इस वारदात में उसी शाखा में ग्रामीण डाक सेवक की भूमिका भी उजागर हुई है। ग्रामीण डाक सेवक ने ही अपने ममेरे भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
सीआईए द्वितीय ने पतराम गेट क्षेत्र स्थित डाकघर शाखा के डाक सहायक से पिस्तौल दिखाकर पर बैग छिनने के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ मिंटू निवासी राजगढ़ जिला भिवानी, अंकित निवासी राजगढ़ जिला भिवानी व कर्मबीर उर्फ सौरभ निवासी सैनीपुरा मोहल्ला जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस को वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद हुई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर्यन चौधरी ने बताया 18 फरवरी को पतराम गेट भिवानी में स्थित डाकघर के डाक सहायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी मनजीत से डाकघर के बाहर दो नकाबपोश आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उनका बैग छिनने का प्रयास किया था आरोपियों द्वारा डाकघर कर्मचारियों पर पिस्तौल से फायर करने का भी प्रयास किया गया था। किसी कारणवश पिस्तौल से गोली नहीं चली थी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर बाइक लेकर भागते समय फिसलकर चोटिल हुए आरोपी
सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने नाकाबंदी कर ढाणा रोड पुल भिवानी मौजूद था। जहां पुलिस ने बाइक पर सवार आरोपी अनिल व अंकित को रोकने का प्रयास किया था। जिस पर बाइक सड़क पर फिसलने से आरोपी अनिल व अंकित को चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सामान्य अस्पताल भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी अनिल व अंकित से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई बाइक को बरामद हुई है। वहीं कर्मबीर को भी पुलिस ने भिवानी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के सामने डाक कर्मचारी ने उगला वारदात का राज
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी कर्मबीर ने बताया कि वह पतराम गेट डाकघर शाखा में तैनात है। वह डाक सहायक मनजीत के साथ ही काम करता है। आरोपी कर्मबीर ने बताया कि अभी वह डाकघर में पक्का नहीं हुआ था। उसे प्रतिमाह मात्र 13,000 रुपये तनख्वाह ही मिलती थी। आरोपी ने थोड़े समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में लूट की योजना बनाई। उसने अपने ममेरे भाई गांव राजगढ़ निवासी अनिल व अनिल के दोस्त अंकित के साथ रुपये लूटने की योजना बनाई थी। कर्मबीर ने अनिल व अंकित को बताया कि उसके साथ डाक सहायक पद पर तैनात मनजीत बैठता है। इसके पास एजेंट रोजाना रुपये जमा करवाने के लिए आते हैं। योजना बनाने के बाद आरोपी अनिल व अंकित ने डाकघर की रेकी भी की थी। इसके बाद आरोपी अनिल व अंकित ने 18 फरवरी को सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया था।
बीए पास अनिल और 12वीं पास अंकित है बेरोजगार
इस वारदात में शामिल गांव राजगढ़ निवासी अनिल बीए पास है और उसका दोस्त अंकित 12वीं पास है। लेकिन फिलहाल दोनों ही बेरोजगार हैं। अनिल का ममेरा भाई कर्मबीर भी कम तनख्वाह को लेकर परेशान था। इसी लिए तीनों ने एक ही झटके में अमीर बनने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया। हालांकि तीनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। कर्मबीर अपनी ड्यूटी के बाद इन दोनों के पास ही बैठता था। इसी दौरान इन तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई। जिसे अनिल और अंकित ने बाइक पर अंजाम दिया। वारदात में प्रयोग बाइक भी अनिल के पिता के नाम पंजीकृत है।
दो दिन तक की थी अंकित और अनिल ने ब्रांच की रेकी
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी अनिल और अंकित ने दो दिनों तक कर्मबीर के बताए जाने के बाद दो दिनों तक ब्रांच की रेकी की थी। इस दौरान उन्होंने यह भी अंदाजा लगाया था कि कब शाखा खुलती है और डाक सहायक ब्रांच में कब आता है।
पहले सालासर में थी आरोपी डाक सेवक की ड्यूटी
वारदात में शामिल ग्रामीण डाक सेवक 25 वर्षीय कर्मबीर की इससे पहले सालासर में ड्यूटी थी। उसे कुछ अर्से पहले ही यहां लाया गया था। ग्रामीण डाक सहायक भी बलजीत के साथ ही काम करने लगा था। उसे शाखा की पूरी जानकारी भी थी।
पिस्तौल बरामद करने में जुटी पुलिस
वारदात में प्रयोग बाइक आरोपियों से बरामद हो चुकी है। बाइक आरोपी अनिल के पिता के नाम पंजीकृत है। वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें आरोपी हाथ में पिस्तौल लहराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
डाक कर्मी से लूट प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें एक डाक कर्मी भी शामिल है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग बाइक बरामद हुई है। रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-आर्यन चौधरी, डीएसपी, जिला मुख्यालय भिवानी।