{"_id":"6a739165c3acd173af05af00","slug":"third-accused-arrested-in-ac-compressor-theft-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155003-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसी कंप्रेसर चुराने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसी कंप्रेसर चुराने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। एसी कंप्रेसर चोरी मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी दीपक निवासी वार्ड नंबर 13 बवानीखेड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी बरामद की है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस के अनुसार दीपक निवासी बवानीखेड़ा ने थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दी थी कि 28 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसकी और साथ लगती अन्य दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों रमेश उर्फ बंटी निवासी वार्ड नंबर-7 बवानीखेड़ा और सज्जन निवासी हांसी को गिरफ्तार किया था।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही देवेंद्र के नेतृत्व में तीसरे आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए एसी कंप्रेसर आरोपियों द्वारा टाटा एस गाड़ी में डालकर हांसी ले जाए गए थे।