{"_id":"618820caf0f38b614a0664c0","slug":"thieves-took-away-jewelery-worth-20-lakhs-from-two-houses-in-a-single-night-bhiwani-news-hsr6162929135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो घरों से चोर ले गए 20 लाख कीमत के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो घरों से चोर ले गए 20 लाख कीमत के आभूषण
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर में एक ही रात में दो घरों के से चोर करीब 20 लाख कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। इसी के साथ चोर अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात के दौरान दोनों ही परिवारों के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, मगर चोरों की भनक तक नहीं लगी। मामले की सूचना जुईकलां पुलिस थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जुई कलां पुलिस को दी शिकायत में गांव देवसर निवासी राहुल ने बताया कि शनिवार की रात को पूरा परिवार खाना खाकर घर में सो गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें घर में चोरी होने का पता चला। इसके बाद अंदर पहुंचकर देखा तो कमरे का कुंडा आरी से काटा गया था। चोर घर के अंदर से करीब 40 तोले सोने के और करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। राहुल ने बताया कि घर में उसकी पत्नी नीरू के अलावा बहन रेखा, मां शशीकला और ससुराल पक्ष के गहने भी रखे हुए थे। चोरी हुए सोने के आभूषणों की कीमत करीब करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पड़ोसी के घर में भी घुसे चोर
घर के अंदर घुसे चोरों की किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। वहीं चोर इस मकान के साथ ही पड़ोसी ईश्वर के घर में भी घुसे। उसका परिवार भी घर में ही सोया था। ईश्वर ने बताया कि चोर सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार की नकदी ले गए। चोर रात के समय घर में घुसे। चोरी इतनी सफाई से कि की किसी को कुछ पता नहीं चला। दोनों ही घरों के अंदर हुई चोरी की वारदात की सूचना जुईकलां पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया और चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर बुलाई। टीम ने चोरी की वारदात में आरोपियों तक पहुंचने के लिए तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
बढ़ रही चोरी की वारदात, ग्राम पंचायतों को किया जाएगा जागरूक
सर्दियों के आगाज के साथ ही ग्रामीण इलाके में चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। सभी गांवों में सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस बैठकें कर इस तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाएगी और गांव में ठीकरी पहरे के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
वर्जन
गांव देवसर में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस की टीम ने वारदात स्थल का मुआयना कर इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है, वहीं इलाके में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
- सतपाल सिंह, एसएचओ जुई कलां, पुलिस थाना।