{"_id":"677053338273c6e0aa07aef5","slug":"there-will-be-no-entry-of-heavy-vehicles-in-tosham-from-8-am-to-8-pm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127751-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम में सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम में सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री
Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
तोशाम शहर में लगाया गया संकेतक बोर्ड।
तोशाम। तोशाम शहर में भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम तथा दुर्घटनाओं के खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने तोशाम शहर में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि तोशाम शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। भारी वाहनों के कारण दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता था। जाम के कारण दुपहिया वाहन चालक तथा छोटे वाहन चालक तो परेशान थे ही बल्कि स्थानीय लोगों तथा राहगीरों को भी अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने मामले में संज्ञान लेते हुए तोशाम शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पाबंदी लगा दी है।
उन्होंने शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भारी वाहन का प्रवेश वर्जित है के बोर्ड भी लगवा दिए हैं। तोशाम प्रशासन के इस फैसले से शहर में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने बताया कि भारी वाहनों से बाजार में भीड़ को दुर्घटना का खतरा रहता था। इसके लिए पाबंदी लगा दी। तोशाम बाजार में सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों की पाबंदी लगा दी है।