फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be no arrival of mustard in nine markets of the district today

Bhiwani News: जिले की नौ मंडियों में आज नहीं होगी सरसों की आवक

Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
There will be no arrival of mustard in nine markets of the district today
भिवानी। भिवानी जिले की नौ मंडियों में सोमवार को सरसों की आवक नहीं होगी और आवक पर किसानों के गेट पास नहीं काटे जाएंगे। जबकि पहले से ही पड़ी सरसों की सरकारी खरीद कराई जाएगी। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश पर मंडियों में पहले से आवक हो चुकी सरसों की सरकारी खरीद कराई जाएगी। जबकि सोमवार को भिवानी, तोशाम, चांग, सिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू, ढिगावामंडी, जूई, बहल मंडी में सरसों की नई आवक पर किसानों को गेट पास नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सरसों के कट्टे बारिश में भीगने के बाद उठान का काम भी धीमा चला। जो सरसों शेड के नीचे थी, सिर्फ उसी का उठान हो पाया वहीं गीली सरसों के गोदामों से भी वापस लौटाने का डर है। क्योंकि गोदामों में सरसों की परखी से जांच के बाद ही लगाया जा रहा है। वहीं भिवानी मंडी में गेहूं भी बारिश में भीग गया है, जिसकी ढेरियां भी समेटने से फसल में नमी बढ़ गई है। सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारी कर रहे हैं, मगर बारिश के बाद गेहूं में नमी अधिक हो गई है, जिससे अधिकांश किसानों की फसल खरीद सोमवार को भी नहीं होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले की नौ मंडियों में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन 24356 मीट्रिक टन सरसों की खरीद करा चुकी है, जबकि हैफेड की 96486 मीट्रिक टन सरसों खरीद हो चुकी है। इसमें से करीब 40 फीसदी सरसों का ही मंडियों से उठान हो पाया है। जबकि अब भी लाखों कट्टे सरसों के खुले आसमान के नीचे हैं। आढ़तियों के माध्यम से खराब मौसम के दौरान खरीद हो चुकी सरसों की भराई और तुलाई भी प्रभावित हो रहा है। भिवानी की चारामंडी में सरसों भीग गई थी, जिसे अब सुखाया जा रहा है। हालांकि चारामंडी में रविवार को सरसों का उठान जारी रहा। वहीं भिवानी की अनाज मंडी में भी गेहूं की अब तक करीब 40 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है। किसानों का अधिकांश गेहूं खुले में पड़ा है। बारिश में गेहूं की कुछ ढेरियां भी भीग गई थी, जिन्हें अब किसानों ने समेटा है। मगर इन ढेरियों में नमी अधिक बनी है। जिसे खरीद के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं सरसों की खरीद कराने वाली एजेंसियां अब तक 60 फीसदी किसानों की फसल का उठान नहीं करा पाने की वजह से उनका भुगतान भी अटक गया है। ये किसान पहले फसल बिक्री के इंतजार करते रहे अब भुगतान को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद
मंडियों में सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद कराने के लिए एजेंसियां तैयारी कर रही हैं। शनिवार और रविवार को मंडियों में किसानों के गेट पास नहीं काटे गए और न ही आवक हुई। खरीद भी बंद रही। इस दौरान केवल उठान का काम ही जारी रखा गया, ताकि नई आवक के लिए मंडियों में जगह बनाई जा सके। जिला मुख्यालय की मंडी को छोड़कर ग्रामीण मंडियों में अधिकांश फसल खुले आसमान के नीचे ही पड़ी है।
---------------------

जेसीबी से समेटी सरसों की ढेरियां
बारिश के बाद चारा मंडी में किसानों की भीग चुकी सरसों को सुखाने और उसकी ऊंची ढेरियां लगाने के लिए जेसीबी दिनभर काम पर लगी रही। जेसीबी का पंजा मिट्टी की तरह ही हजारों क्विंटल सरसों की ऊंची ढेरियां लगा रही थी। हालांकि ये सरसों खरीद हो चुकी हैं, मगर अभी तक इसकी भराई नहीं कराई गई है। रोजाना ही करीब 25 हजार क्विंटल से अधिक की आवक बनी है, इस कारण एजेंसियां भी खरीद पर ही जोर दे रही हैं। सरसों की आवक अभी सप्ताह भर और पीक पर रहेगी। सोमवार से मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा होगी।

मंडियों से सरसों का उठान लगातार कराया जा रहा है। रविवार को भी मंडियों से सरसों का उठान कराया गया है। सोमवार से मंडियों में सरसों की खरीद फिर से शुरू हो जाएगी।

-संदीप पूनिया, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।

भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से कराई जाएगी। मंडी में अब तक गेहूं की आवक नहीं थी और मौसम भी खराब था। सोमवार को किसानों की गेहूं की फसल की नियमित रूप से खरीद आरंभ हो जाएगी।
-मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed