फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The windows of the car of those accused

Bhiwani News: रंजिश में शिक्षक पर तानी पिस्तौल, ग्रामीणों ने आरोपियों की कार के शीशे तोड़े

Tue, 30 Apr 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
The windows of the car of those accused
भिवानी में वारदात के दौरान क्षतिग्रस्त कार।
ढिगावा मंडी (भिवानी)। ढिगावा श्यामियान से बाढ़डा मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर कार सवार कुछ बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। इस दौरान शिक्षक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और झगड़ा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की कार के शीशे तोड़ डाले। वहीं, खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद लोहारू पुलिस थाना एसएचओ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

गांव कुडलबास निवासी नवीन (25) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। नवीन के परिजनों ने बताया कि पिछले माह ही नवीन की चचेरी बहन की शादी थी। शादी समारोह के दौरान चार से पांच युवक उनकी गली के अंदर काफी बार चक्कर लगा रहे थे, जिन्हें नवीन ने यहां से गाड़ी ले जाने पर टोक दिया था। इसी बात को लेकर कार सवार एक युवक से भी उसकी कहासुनी हुई थी, जिसे आरोपी अपना नाम पोहकरवास निवासी दिनेश उर्फ बकरा बता रहा था। उसी के साथ उसके दो साथी वीरेंद्र निवासी बापोड़ा और लेखराज निवासी पिचोपा कलां थे। नवीन के साथ उस दिन के बाद से ही आरोपी रंजिश रखने लगे और उसकी रेकी की जाने लगी।
विज्ञापन

नवीन सोमवार दोपहर बाद जैसे ही स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौटने लगा तो एक बाइक सवार ने उसका पीछा किया। उसे इसका आभास हो गया, जिसके बाद उसने रास्ते में अपनी बाइक रोककर परिजनों को फोन कर दिया। थोड़ी देर एक गाड़ी आकर रुकी, जिसके अंदर तीन युवक सवार थे। नवीन पर पिस्तौल तान दी और इसी बीच विवाद भी बढ़ गया। नवीन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के साथ सड़क पर ही झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों की गाड़ी के भी शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस के समक्ष इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई करेगी। - मदन कुमार, एसएचओ, लोहारू पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed