फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The widow has been wandering for pension for the last one and a half years

Bhiwani News: पिछले डेढ़ साल से पेंशन के लिए भटक रही विधवा

Mon, 30 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The widow has been wandering for pension for the last one and a half years
भिवानी में परिवार के साथ विधवा रोशनी।
भिवानी। पति की मौत के बाद पिछले डेढ़ साल से पेंशन पाने के लिए एक विधवा सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में ही पीड़िता का नाम शामिल नहीं है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा विधवा महिला भुगतने के लिए मजबूर है। इसी कारण शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो उनका नाम पीपीपी जुड़ा और न ही पेंशन का समाधान हुआ है।
विज्ञापन

दिनोद रोड लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय रोशनी देवी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति मुरारीलाल की मौत हो गई थी। उन्होंने विधवा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि पीपीपी में उनका नाम ही दर्ज नहीं है जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों का पीपीपी बना है।
विज्ञापन

लाख प्रयासों के बावजूद भी उनका नाम पीपीपी में दर्ज नहीं हुआ है। इसकी वजह से उनकी पेंशन भी नहीं बन पा रही है। महिला के बेटे गोलिया ने बताया कि पीपीपी में नाम दर्ज कराने के लिए वे हरसंभव जगह प्रयास कर चुके हैं। उनसे जो दस्तावेज मांगे गए वे सभी दिए हैं। इसके बावजूद उनकी मां की विधवा पेंशन नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अधिकारी चुनावी आचार संहिता की बाधा बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि पीपीपी में नाम शामिल होने के बाद ही विधवा पेंशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed