फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The way has been cleared for the construction of telephone exchange road in Sector 13.

Bhiwani News: सेक्टर 13 के टेलीफोन एक्सचेंज रोड के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Sat, 08 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
The way has been cleared for the construction of telephone exchange road in Sector 13.
सेक्टर 13 में निरीक्षण के लिए आई  पाली यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम।
भिवानी। सेक्टर-13 के टेलीफोन एक्सचेंज रोड से गुुजरने वाले सेक्टरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही सेक्टर 13 के एक्सचेंज रोड का निर्माण होने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। निर्माण प्रक्रिया के तहत पाली विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम ने नगर परिषद के अधिकारियों व पार्षद संदीप यादव को लेकर रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रोड में लगने वाली निर्माण सामग्री क्वालिटी व मात्रा पर भी मंथन किया। बाद में तकनीकी टीम ने शहर के अन्य मार्गों का भी निरीक्षण किया। जिनका निर्माण कार्य प्रस्तावित है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पाली यूनिवर्सिटी की तकनीकी टीम सेक्टर 13 के एक्सचेंज मार्ग पर पहुंची। टीम ने सड़क की जांच की और यह जानकारी ली कि पहले इस मार्ग के निर्माण में किस स्तर की सामग्री लगी हुई थी और अब फिलहाल किस लेवल की सामग्री की जरूरत है। करीब आधे घंटे तक टीम निरीक्षण करती रही। उसके बाद टीम ने शहर की अन्य जगहों पर बनने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन मार्गों पर लगने वाली निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी ली। नगर परिषद की हद में आने वाले छह से अधिक सड़कों के निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

तकनीकी टीम की सर्वे रिपोर्ट जमा होते ही होंगे टेंडर : संदीप यादव
पार्षद संदीप यादव ने बताया कि एक्सचेंज सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है। तकनीकी टीम की सर्वे रिपोर्ट विभाग में जमा होते ही उसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी चुनावी आचार संहिता लगी होने की वजह से सारी प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed