फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The responsibility of making India self-reliant lies with every citizen: Kaushik

भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की : कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
सार

भिवानी में भाजपा कार्यालय में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। नेताओं ने नागरिकों की भूमिका को जरूरी बताते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय वस्तुएं खरीदने पर जोर दिया।

विज्ञापन
The responsibility of making India self-reliant lies with every citizen: Kaushik

विस्तार

भिवानी। भाजपा कार्यालय में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ''वोकल फॉर लोकल'' के मंत्र को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति जागरूक होकर इसमें अपना योगदान नहीं देगा, तब तक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि जब हम भारतीय निर्मित वस्तुएं खरीदते हैं तो हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्योगों को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक आत्मनिर्भर भारत अभियान सुनीता दांगी, संदीप सजुमा, नंदराम धनिया और मीना परमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed