भिवानी। बीआरसीएम बहल में 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से कंबाइंड वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल का उद्देश्य व अच्छी परेड कमांड का आदेश विस्तार से सिखाया।
एनसीसी ऑफिसर द्वारा संचार कौशल के प्रकार बारे जानकारी दी। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरवीर सिंह, युद्ध सेवा पदक, सेना पदक ने निरीक्षण किया। उनके साथ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजनीश मेहता, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल निलेश कुमार झा रहे।
ग्रुप कमांडर ने एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर की क्वाटर गार्ड का निरीक्षण किया। बेस्ट फायरिंग करने वाले कैडेट्स को भी मेडल देकर सम्मानित किया। ब्रिगेडियर ने चयनित पूर्व रिपब्लिक डे कैंप आरडीसी के कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजनीश मेहता, सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर, कैंप दंडाधिकारी कैप्टन अशोक कुमार, लेफ्टिनेंट विकास कुमार, अर्चना गौड़, रेणु जावला, सूबेदार राजकुमार, सूबेदार मक्खन साहब, नायब सूबेदार संजय कुमार, बीएचएम श्रीभगवान उपस्थित रहे।