{"_id":"6a28656a752debd6860c1318","slug":"the-problem-of-eye-dryness-is-increasing-due-to-intense-sunlight-and-hot-winds-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152320-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज धूप और गर्म हवा से बढ़ रही आंखों के सूखेपन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज धूप और गर्म हवा से बढ़ रही आंखों के सूखेपन की समस्या
विज्ञापन
शहर के मेडिकल कॉलेज में मरीज के आंखों की जांच करते डॉ हरजीत सिंह
भिवानी। तेज धूप और गर्म हवा के कारण जिले में आंखों के सूखेपन की समस्या बढ़ रही है। आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और दर्द की शिकायत लेकर मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रॉप्स का प्रयोग न करने और आंखों से संबंधित समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी है।
जिले में बढ़ती तपती धूप और गर्म हवा लोगों की आंखों की सेहत को प्रभावित कर रही हैं। तेज धूप और लू के कारण आंखों की नमी तेजी से सूख रही है जिससे खुजली, जलन, लालिमा और दर्द जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। हालांकि मंगलवार दोपहर बाद जिले में मौसम ने करवट ली और तेज बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद राजकीय नेत्र अस्पताल और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंखों में नमी की कमी यानी आंखों के सूखेपन की समस्या (ड्राई आई सिंड्रोम) की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
राजकीय नेत्र अस्पताल में प्रतिदिन करीब 350 मरीज आंखों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं जबकि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 240 से 280 मरीज विशेषज्ञों से परामर्श ले रहे हैं। वातावरण में बढ़ती गर्मी, तेज धूप, गर्म हवाएं और प्रदूषण मिलकर आंखों को प्रभावित कर रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, बाहर काम करने वाले लोगों तथा दोपहर के समय घर से बाहर रहने वालों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरजीत ने बताया कि जब गर्म हवा आंखों के संपर्क में आती है तो आंसुओं की परत तेजी से सूखने लगती है। इसके कारण गर्मियों में आंखों की नमी कम हो जाती है और आंखों के सूखेपन की समस्या तथा एलर्जी बढ़ने लगती है। तेज धूप और लू के संपर्क में आने से आंखों की सतह प्रभावित होती है जिससे जलन और चुभन जैसी परेशानियां होती हैं।
उन्होंने बताया कि कई मरीज चिकित्सकीय सलाह के बिना आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर लेते हैं जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। इसलिए आंखों से संबंधित किसी भी समस्या के होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।