{"_id":"694191457472a0a11c0e0251","slug":"the-postgraduate-exams-scheduled-for-december-18-23-and-29-have-been-postponed-cblu-has-released-a-new-schedule-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-143997-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 18, 23, और 29 दिसंबर को होने वाली पीजी परीक्षाएं स्थगित, सीबीएलयू ने जारी किया नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 18, 23, और 29 दिसंबर को होने वाली पीजी परीक्षाएं स्थगित, सीबीएलयू ने जारी किया नया शेड्यूल
Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीबीएलयू में परीक्षा देकर बाहर लौटते विद्यार्थी। संवाद
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने मंगलवार से पीजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 18, 23, और 29 दिसंबर को निर्धारित पीजी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं। यह फैसला नेट और दिल्ली पुलिस परीक्षा के कारण लिया गया है। अब 18 दिसंबर की परीक्षा 5 जनवरी को, जबकि 23 और 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं का आयोजन 31 दिसंबर को होगा।
पीजी कोर्स की ये परीक्षाएं सायं कालीन सत्र में 2 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही हैं, और यह 5 जनवरी तक चलेंगी। एमबीए कोर्स की बिजनेस स्टडीज परीक्षा 1 जनवरी को होगी। परीक्षा नियंत्रक पवन गुप्ता ने बताया कि परीक्षाओं की बदलती तिथियों की जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है जहां छात्र अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है। यूजी कोर्स की परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी (लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस), बीबीए, बीसीए सहित सभी प्रमुख कोर्स शामिल हैं। इन परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिससे छात्र आसानी से परीक्षा की तारीखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं ताकि किसी भी बदलाव से अवगत हो सकें।