{"_id":"669806676e73a8284304da35","slug":"the-plan-to-open-jan-aushadhi-kendra-is-on-hold-bhiwani-news-c-126-1-cdr1001-120546-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की योजना ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की योजना ठंडे बस्ते में
Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की योजना ठंडे बस्ते में है। करीब चार माह पहले जिला स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र खोलने के लिए अस्पताल के नए भवन में जगह चिह्नित की थी, लेकिन स्थानीय अधिकारी इससे आगे की प्रक्रिया पर काम करना भूल गए। फिलहाल ये योजना कागजों तक ही सीमित है। वहीं, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. नरेश का कहना है कि वो जल्द ही इसकी अपडेट लेकर आगामी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे।
जन औषधि केंद्र पर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से काफी कम कीमत पर विभिन्न प्रकार की दवाएं और सर्जिकल उपकरण मिल जाते हैं। महिलाओं को यहां सेनेटरी पैड मात्र एक रुपये में मिलता है। इतना ही नहीं मरीज की आवश्यकता के अनुसार यहां ऑर्डर देकर भी दवाएं मंगवाने का प्रावधान है। जन औषधि केंद्र के इन तमाम फायदों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2024 में जगह चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। उस दौरान नागरिक अस्पताल के नए भवन में जगह का चयन किया गया था।
इसके बाद आचार संहिता लगने के कारण विभागीय अधिकारी इसका फॉलोअप नहीं ले पाए। फिलहाल ये योजना क्यों नहीं सिरे चढ़ पाई, इसकी जानकारी भी स्थानीय अधिकारियों के पास नहीं है। अगर नागरिक अस्पताल में जिले का पहला जन औषधी केंद्र खुलता है तो फिर इसका लाभ करीब छह लाख की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन
2,500 रहती है सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक ओपीडी
दादरी जिले में नागरिक अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन 17 केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 2,500 रहती है। इनमें से कई मरीजों को दवाएं बाहर से भी महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि जिलावासियों के लिए जन औषधि केंद्र जल्द से जल्द खोलना कितना जरूरी है।
विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
दादरी में जन औषधि केंद्र की कमी का मुद्दा पिछले विधानसभा सत्र में भी उठा था। उस दौरान सरकार की ओर से दादरी में जल्द जन औषधि केंद्र खोलने का दावा किया गया था, जिसे अब तक सरकार धरातल पर पूरा नहीं कर पाई है।
ये है जन औषधि केंद्र योजना
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने वर्ष 2008 में जन औषधि केंद्र योजना की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना कर दिया गया। यहां हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, खांसी, जुकाम, बुखार, सर्जिकल उपकरण एवं दवाएं बाहर से काफी कम दाम पर मरीजों को दी जाती हैं।
जन औषधि केंद्र खोलने की योजना के संबंध में स्टाफ से अपडेट ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस योजना को धरातल पर सिरे चढ़ाकर मरीजों को इसका लाभ दिया जाए। डॉ. नरेश, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी।