फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The person who came on the date in the court was kicked and punched while having food.

कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति पर खाना खाने के दौरान बरसाए लात घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The person who came on the date in the court was kicked and punched while having food.
भिवानी। भिवानी न्यायालय परिसर के बाहर कोर्ट में तारीख पर आए एक व्यक्ति पर खाना खाने के दौरान चार अज्ञात युवकों ने लात घूंसे बरसा दिए। आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर चले गए वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघानी निवासी नरेंद्र ने बताया कि गत 16 दिसंबर को उसकी भिवानी अदालत में तारीख थी। वह तारीख भुगतने के बाद बाहर आया और गांव के ही ललित के साथ खाना खाने चला गया। करीब डेढ़ बजे जब वह खाना खा रहा था तो इसी दौरान चार अज्ञात युवक उसके पास आए और उसे लात घूंसे मारने लगे। ललित व आसपास के लोगों ने उसका बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। आरोपी बाद में काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर चले गए। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने अपना सिविल लाइन पुलिस को बयान दर्ज कराया। पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed